फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MCD Election: केजरीवाल की रैली में एक दर्जन विधायकों, करीब 20 पार्षदों के मोबाइल चोरी, एफआईआर दर्ज

Wed, 30 Nov 2022 10:10 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली

सार

उत्तरी जिला के पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कल्शी ने बताया कि सीएम केजरीवाल की रैली में कई विधायकों और पार्षदों के मोबाइल चोरी होने की शिकायत मिली थीं। हालांकि सिर्फ तीन लोगों ने शिकायत दी है।
विज्ञापन
केजरीवाल का रोड शो - फोटो : भूपिंदर सिंह
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमसीडी चुनाव के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को राजधानी में कई स्थानों पर रोड शो किया। इस दौरान लगभग 12 विधायकों और लगभग 20 पार्षदों के मोबाइल चोरी हो गए। इस संबंध में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


नॉर्थ जिला पुलिस ने बताया कि सीएम अरविंद केजरीवाल की रैली में शामिल हुए कुछ लोगों के मोबाइल चोरी हुए हैं। इस संबंध में शिकायत मिलने के बाद एफआईआर दर्ज की गई है। उत्तरी जिला के पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कल्शी ने बताया कि सीएम केजरीवाल की रैली में कई विधायकों और पार्षदों के मोबाइल चोरी होने की शिकायत मिली थीं। हालांकि विधायक अखिलेशपति त्रिपाठी, पार्षद गुड्डी देवी और आप नेता सोमनाथ भारती के सचिव ने मोबाइल चोरी की शिकायत दी थी, जिसके बाद मामला दर्ज कर लिया गया है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए मलकागंज में पहला रोड शो निकाला। इस दौरान उन्होंने भाजपा को घेरा। उन्होंने कहा कि जनता काम रोकने वालों की जगह काम करने वालों को चुनेगी। बीते सात सालों में भाजपा व केंद्र सरकार ने मोहल्ला क्लीनिक, सीसीटीवी प्रोजेक्ट व योगशाला समेत दिल्ली सरकार के दूसरे काम को रोका है। 15 साल निगम में राज करने के बाद भी भाजपा के पास गिनाने के लिए एक भी काम नहीं है, जबकि दिल्ली सरकार ने उन सारे को कामों को करके दिखाया है, जिसका उन्होंने वादा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें