फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MCD Election 2022: कांग्रेस ने जारी की 250 उम्मीदवारों की सूची, देखें किस प्रत्याशी को कहां से मिला टिकट

Sun, 13 Nov 2022 10:07 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली नगर निगम चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने रविवार रात को 250 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। 
विज्ञापन
कांग्रेस उम्मीदवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एमसीडी के चुनाव के लिए रविवार को देर शाम 250 उम्मीदवारों की सूची जारी की। कांग्रेस ने पूर्व महापौर फरहाद सूरी समेत करीब 15 पूर्व पार्षदों पर दांव खेला है। इसके अलावा भाजपा व आप से टिकट नहीं मिलने के बाद पार्टी में शामिल हुए कई नेताओं को भी कांग्रेस ने टिकट दिया। 
विज्ञापन


कांग्रेस ने कई दिन तक काफी मशक्कत करने के बाद एमसीडी के 250 वार्डों के उम्मीदवारों के नाम तय किए। दरअसल वह आप व भाजपा की सूची आने का इंतजार कर रही थी। इन दोनों दलों की सूची शनिवार को आने के बाद कांग्रेस ने उनका आकलन किया। कांग्रेस ने जीत हासिल करने के लिए समीकरण साधते हुए कुछ उम्मीदवार बदल दिए। कांग्रेस ने महिलाओं और युवाओं को काफी तवज्जो दी है। वहीं कई नेताओं की पत्नी, बेटी और पुत्रवधू को टिकट दिया गया है। इन नेताओं में पूर्व पार्षद भी शामिल हैं।

कांग्रेस ने भाजपा एवं आम आदमी पार्टी को कड़ी टक्कर देने के लिए पार्षद रहे कई नेताओं को भी मैदान में उतारा है। इनमें पूर्व महापौर फरहाद सूरी, पूर्व उपमहापौर वरियाम कौर, निर्मला वत्स, मनदीप सिंह, प्रेरणा सिंह, सीमा ताहिरा, दर्शना, अनिता, पुष्पा सिंह, नरेंद्र कौर कैप्टन आदि प्रमुख है। इसके अलावा कांग्रेस ने विधायक का चुनाव लड़े चुके शांति स्वरूप को भी टिकट दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन












 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें