7 अप्रैल को टोरंटो में एक सिरफिरे ने मेट्रो स्टेशन के बाहर कार्तिक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। कनाडा पुलिस ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। इसके अलावा पुलिस हत्या के कारणों का भी पता लगाने में जुटी है।
कनाडा से एमबीए छात्र कार्तिक वासुदेव का शव शनिवार को दिल्ली पहुंचा। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। इसके बाद हिंडन घाट पर अंतिम संस्कार हुआ। कार्तिक के पिता जितेश वासुदेव और छोटे भाई पार्थ वासुदेव ने मुखागिनी दी। परिजनों और रिश्तेदारों की चीत्कार से हर आंख नम हो गई।
विज्ञापन
7 अप्रैल को टोरंटो में एक सिरफिरे ने मेट्रो स्टेशन के बाहर कार्तिक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। टोरंटो दूतावास से परिजनों को इस संबंध में जानकारी दी गई। छात्र की हत्या के आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के निर्देश पर कार्तिक के परिवार को मामले की कार्रवाई के लिए उच्च स्तर का अधिवक्ता मिला है।
मृतक छात्र के लिए शांति पाठ कराने के बाद परिवार के लोग कनाडा जाकर पुलिस से संपर्क करेंगे। वहीं, कनाडा पुलिस ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। इसके अलावा पुलिस हत्या के कारणों का भी पता लगाने में जुटी है। उनके मुताबिक, बेटे को कर्ज लेकर पढ़ाने के लिए कनाडा भेजा था। भारत सरकार से भी अपील की है कि सदस्यों के कनाडा जाने के लिए खर्चा वहन करे।