हालांकि, परिवार वालों ने बताया कि वे मानसिक रूप से बीमार थे और अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा था। घटना की वजह से द्वारका से नोएडा जाने वाले रूट पर करीब 20 मिनट तक मेट्रो का परिचालन बाधित रहा, जिसे बाद में सुचारु कर दिया गया।
मृतक की शिनाख्त वसुंधरा एन्क्लेव निवासी अजय लक्ष्मण पखाले (34) के रूप में हुई। पुलिस ने 1.51 बजे मयूर विहार मेट्रो स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर एक युवक के मेट्रो के सामने छलांग लगाने की जानकारी मिली।
जब तक पुलिस मेट्रो स्टेशन पहुंची, सीआईएसएफ कर्मी व मेट्रो कर्मी घायल युवक को ट्रेन के नीचे से घायल अवस्था में निकाल कर लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचा चुके थे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। बरामद कागजात के जरिए उसकी पहचान कर पुलिस ने घटना की जानकारी उसकी बहन ज्योति को दी।
घटना की जानकारी मिलते ही मृतक की बहन और पिता अस्पताल पहुंचे। पूछताछ में उसकी बहन ने बताया कि मृतक अजय लक्ष्मण पाखले आईआईटी कानपुर से एमटेक. की डिग्री हासिल की थी। उन्होंने चार साल तक डीआरडीओ में नौकरी की। उसके बाद गेल में सीनियर मैनेजर की नौकरी की। हालांकि नवंबर 2022 में उसने वहां से इस्तीफा दे दिया था।