फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दगाबाज गर्लफ्रेंड: युवती की सहमति से थे संबंध, दोनों एक दिन गए होटल, फिर वहां जो हुआ उससे युवक हुआ पानी-पानी

Sun, 12 Feb 2023 08:18 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा

सार

इस मामले में पुलिस ने गेस्ट हाउस मालिक संतोष कुमार सिंह, सिपाही व युवती तनुजा के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। नोएडा जोन के एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि इस मामले में आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा सेक्टर-56 स्थित एक गेस्ट हाउस में एक युवक को आरोपियों ने हनी ट्रैप में फंसाकर मारपीट कर एक लाख रुपये की वसूले और बीस हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित युवक युवती के साथ गेस्ट हाउस आया था। तभी एक सिपाही ने पकड़ लिया और गेस्ट हाउस मालिक के साथ मिलकर युवक के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। युवक जिस युवती के साथ गेस्ट हाउस गया था। वह भी आरोपियों से मिली हुई थी। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने गेस्ट हाउस मालिक, सिपाही व युवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन

सेक्टर-12 के रहने वाले एक शख्स ने पुलिस से शिकायत की है कि उसकी तनुजा नामक एक युवती से बातचीत होती थी और दोनों एक दूसरे से सहमति से मिलते जुलते थे। नौ फरवरी को भी युवक तनुजा के साथ सेक्टर-56 के एक गेस्ट हाउस में गए थे। आरोप है कि दोनों जब कमरे में थे, तभी एक सिपाही जबरदस्ती कमरे में दाखिल हो गया और दोनों का वीडियो बनाने लगा।

सिपाही धमकी देने लगा कि पुलिस गेस्ट हाउस के आसपास है और उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जब पीड़ित युवक ने कहा कि दोनों अपनी सहमति से यहां आए हैं तो सिपाही मारपीट करने लगा। तभी गेस्टहाउस का मालिक संतोष कुमार सिंह आ गया। दोनों ने मिलकर इसके बाद जमकर मारपीट की और उससे 20 हजार रुपये व मोबाइल छीन लिया। 

आरोप है कि दोनों ने मिलकर पुलिस से बचने के लिए साढ़े तीन लाख रुपये की रंगदारी की मांग की। जब इतने पैसे देने में खुद को सक्षम नहीं बताया तो उसके मोबाइल से एक लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिया। इसके बाद शेष पैसे लेने के लिए युवक को उसकी कार में बैठाकर घर ले गए। वहां से आरोपी भाग निकले।

इस मामले में पुलिस ने गेस्ट हाउस मालिक संतोष कुमार सिंह, सिपाही व युवती तनुजा के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। नोएडा जोन के एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि इस मामले में आरोपियों की तलाश की जा रही है और सिपाही के बारे में पता किया जा रहा है। इसके लिए गेस्ट हाउस में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

फर्जी पुलिसकर्मी होने की आशंका
एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि इस मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि वर्दी में जो पुलिसकर्मी वहां आया था। वह गर्मी की वर्दी पहन रखा था। आशंका जताई जा रही है कि हनी ट्रैप गैंग का ही कोई सदस्य फर्जी पुलिसकर्मी बनकर वहां पहुंचा था। इस मामले में गेस्ट हाउस के मैनेजर आकाश को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें