फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mausam Ki Jankari: जी20 सम्मेलन के दौरान मौसम रहेगा मेहरबान, हवा में रहेगी नमी; विशेषज्ञ ने की ये भविष्यवाणी

Tue, 05 Sep 2023 08:55 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

, मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 38. 6 डिग्री व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। कई इलाकों में तो तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
विज्ञापन
Delhi NCR Weather News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में अगस्त के बाद सितंबर का महीना भी बिना बारिश के बीत रहा है। इस कारण से मई-जून जैसी गर्मी सितम ढा रही है। जी-20 सम्मेलन के दौरान मौसम मेहरबानी दिखा सकता है। बुधवार रात को कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा नमी भरी हवा चलने से मौसम खुशनुमा हो सकता है। इस कारण से तेज झुलसा देने वाली गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने 8, 9 व 10 सितंबर को तापमान 35-36 डिग्री के बीच रहने की भविष्यवाणी की है।

विज्ञापन

123 साल में दूसरी बार 40 से पार तापमान
सोमवार को अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री दर्ज हुआ था। इससे पहले वर्ष 1938 में तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। इस तरह से सोमवार को 123 सालों में यह दूसरा सबसे अधिकतम तापमान दर्ज हुआ था। इस कारण से तेज गर्मी और चिलचिलाती धूप ने खूब पसीने छुड़ाए। वहीं, मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 38. 6 डिग्री व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। कई इलाकों में तो तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पीतमपुरा में 39.2, नजफगढ़ में 39.1, स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 38.9, पूसा में 38.7, रिज में तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन

आज बारिश के आसार
मौसम विभाग के उपमहानिदेशक डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि अगस्त में हल्की बारिश हुई, वहीं सितंबर में भी बारिश नहीं हो रही। बादल नहीं होने से आसमान साफ है। इस कारण से सूरज की रोशनी सीधी धरती पर आ रही है। इससे तापमान में इजाफा हो रहा है। राहत की बात यह है कि मंगलवार को नमी वाली हवा चली, इससे तापमान में थोड़ी गिरावट हुई। छह व सात सितंबर की रात को कुछेक इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। इस कारण से आठ, नौ और 10 सितंबर को तापमान में मामूली राहत मिलेगी। इस दौरान तापमान 35-36 डिग्री के बीच रहेगा। तेज बारिश की संभावना अभी नहीं है। हालांकि आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, इससे गर्मी का अहसास कम होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें