फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में फिर करवट लेगा मौसम: राजधानी में सुबह-शाम ठंड बरकरार, अगले सप्ताह बारिश के आसार; वायु प्रदूषण से राह

Fri, 08 Mar 2024 11:03 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली का अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईआईटीएम के मुताबिक, औसतन 8 से 20 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवा उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चली।
विज्ञापन
दिल्ली का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम में बदलाव के बाद शुक्रवार को शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम है। मौसम विभाग के मुताबिक, 12 मार्च तक दिन में बादल छाने व 13 मार्च को बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

वायु प्रदूषण से मिली राहत, एक्यूआई हुआ कम
राजधानी में शुक्रवार को हवा की गति तेज होने व दिशा बदलने से प्रदूषण से राहत मिली। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 156 रहा, जो मध्यम श्रेणी है। इसमें बृहस्पतिवार के मुकाबले 25 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, औसतन 8 से 20 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवा उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चली।
विज्ञापन

शनिवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से की ओर से चलेगी। सीपीसीबी के अनुसार, एनसीआर में गुरुग्राम का सबसे अधिक एक्यूआई 206 दर्ज किया गया जो खराब श्रेणी है। फरीदाबाद में एक्यूआई 163, ग्रेटर नोएडा में 142, नोएडा में 126 व गाजियाबाद में 115 रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें