फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: गर्मी का सितम झेलने के लिए तैयार रहें दिल्ली वाले, तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने के आसार

Tue, 09 May 2023 10:49 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग ने इस सप्ताह के अंत तक अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
दिल्ली में गर्मी से परेशान लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में कई दिनों से मौसम सुहावना बना हुआ था, लेकिन अब लोगों को सप्ताह के अंत तक झुलसाने वाली गर्मी का सितम झेलना होगा। 

विज्ञापन
Trending Videos

मौसम विभाग ने इस सप्ताह के अंत तक अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई है। हालांकि, 13 मई को एक-दो स्थानों पर बूंदाबांदी की संभावना है, लेकिन इससे तापमान पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

दिल्ली-एनसीआर में अप्रैल के तीसरे सप्ताह से ही मौसम सुहावना बना हुआ था। कई बार बारिश होने के कारण मई में भी तापमान 40 डिग्री से नीचे ही चल रहा है। 

अब मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 37.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सबसे अधिक तापमान नजफगढ़ में 39.3 और न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 
विज्ञापन

12 मई से अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर चला जाएगा। 15 मई तक अधिकतम तापमान 41-42 डिग्री के बीच रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें