फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: दिल्ली में बर्फीली हवा ने बढ़ाई ठिठुरन, आठ साल बाद सबसे ठंडा रहा शनिवार; कड़ाके की सर्दी देगी दस्तक

Sat, 16 Dec 2023 08:27 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Delhi Weather News: मौसम विभाग के मुताबिक दिन के तापमान में भी आने वाले दिनों में गिरावट देखने को मिलेगी। पहाड़ों पर बर्फबारी होने से दिल्ली में कड़ाके की सर्दी दस्तक देगी। शनिवार को कोहरे के साथ तापमान में गिरावट देखने को मिली।
विज्ञापन
दिल्ली में बढ़ी ठिठुरन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में सुबह-शाम के तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी है। इससे शनिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान आठ वर्ष बाद सबसे कम दर्ज किया गया। वहीं, मसूरी से भी ठंडी दिल्ली की सुबह रही। प्रादेशिक मौसम विभाग के अनुसार सीजन में दूसरी बार दिल्ली का न्यूनतम तापमान कम रहा। सुबह 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। कुछ इलाकों में तो न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री से नीचे रहा। वहीं, औसत अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री रहा। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक है।

विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक दिन के तापमान में भी आने वाले दिनों में गिरावट देखने को मिलेगी। पहाड़ों पर बर्फबारी होने से दिल्ली में कड़ाके की सर्दी दस्तक देगी। शनिवार को कोहरे के साथ तापमान में गिरावट देखने को मिली। दोपहर के समय धूप कम खिली। सुबह धुंध व कोहरे की मोटी चादर नजर आई। इससे दिल्ली में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली। रविवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री रह सकता है।
विज्ञापन

लोधी रोड का इलाका रहा सबसे ठंडा
लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 5.2 दर्ज किया गया। इसके अलावा मुंगेशपुर, जफरपुर व आया नगर में 6, पूसा में 7.3 और नरेला में 7.7 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान नरेला में 25.6, पीतमपुरा में 25.2, लोधी रोड, रिज व आया नगर में 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें