फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक निकला शैतान: मौलवी ने मदरसे में किशोर को महीनों बनाया हवस का शिकार, दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 15 Dec 2022 05:58 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मदरसे में नाबालिग से कुकर्म की सूचना पर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) के अध्यक्ष ने मौके का मुआयना किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में सराय रोहिल्ला इलाके में मदरसे के एक मौलवी ने 12 साल के लड़के के साथ कुकर्म किया। मौलवी पर आरोप है कि उसने लड़के को बेहोश करने के बाद उसके साथ कई बार कुकर्म किया। इस मामले में पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद गुरुवार को आरोपी मौलवी मोहम्मद इसरान को यूपी के सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन

इसस में डीसीपी नॉर्थ सागर सिंह कलसी ने बताया कि उन्हें बुधवार को शिकायत मिली थी कि 12 साल के बच्चे के साथ मदरसे में उसे बेहोश कर पिछले दो से तीन महीनों से कुकर्म हो रहा था। विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करने के बाद आज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
 

मदरसे में नाबालिग से कुकर्म की सूचना पर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) के अध्यक्ष ने मौके का मुआयना किया। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि यह एक गैर मान्यता प्राप्त मदरसा है। बिहार और यूपी के 24 बच्चों को शिक्षकों के साथ यहां रखा गया है। उन्हें अलग शौचालय जैसी बुनियादी सुविधा तक नहीं उपलब्ध कराई गई है। 
 
विज्ञापन

एनसीपीसीआर के अध्यक्ष ने दिल्ली सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार ने इस मामले में न तो कोई कार्रवाई की और न ही बाल कल्याण समिति भेजी। हमने निर्देश दिया कि बाल कल्याण समिति इस जगह का दौरा करे और इनका पुनर्वास जल्द से जल्द किया जाए। साथ ही हमने दिल्ली सरकार से पीड़िता की सामाजिक जांच रिपोर्ट मांगी है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें