हरियाणा के पटौदी के गांव मंदपुरा में मजदूरो से लूटपाट, डकैती व महिलाओं से दुष्कर्म का मामला आठ महीने बाद गुरुग्राम पुलिस ने सुलझा दिया है। पुलिस ने इस मामले में चार अपराधियों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया है।
इसी के साथ पुलिस ने कई वारदात को हल करने में कामयाबी हासिल की है। सभी पकड़े गए आरोपी रात के समय घरो तथा फार्म हाउस मे घुस कर घर के व्यक्तियो को हथियारो के बल पर बंधक बनाकर लूट व डकैती तथा घर की ओरतों व लड़कियो के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम देने में माहिर है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड लेगी।
मंदपुरा गांव में 30 जनवरी 2017 को एक लोहा कारखाना में रहने वाले मजदूरों को सीआईए अधिकारी बनकर रात के समय फार्म हाउस में प्रवेश किया। सभी आरोपियों ने सभी मजदूरों की जांच करने के बहाने एक-एक कमरे में सबको ले गए।