फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: चांदनी चौक में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की 50 गाड़ियां; 60 से अधिक दुकानें राख, करोड़ों का माल स्वाहा

Thu, 13 Jun 2024 10:31 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हादसे में 40 से 50 दुकानें जलकर खाक हो चुके हैं। फिलहाल आग पर काबू पाने का सिलसिला जारी है। गनीमत यह रही है कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन करोड़ों रुपये की साड़ियां, सूट, लहंगे और ड्रेस मेटेरियल जल गया है।
विज्ञापन
चांदनी चौक इलाके में लगी आग - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चांदनी चौक के नई सड़क इलाके में लगी आग ने भयावह रूप धारण कर लिया है, दमकल विभाग की 50 गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हैं। पटिया और टी-आयरन पर बनी दो इमारतें गिर गई हैं। हादसे में 60 से 65 दुकानें जलकर खाक हो चुके हैं। फिलहाल आग पर काबू पाने का सिलसिला जारी है। गनीमत यह रही है कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन करोड़ों रुपये की साड़ियां, सूट, लहंगे और ड्रेस मेटेरियल जल गया है।

विज्ञापन

मौके पर मौजूद अधिकारियों ने फिलहाल आग लगने के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। गनीमत रही कि वक्त रहते लोग इमारतों से निकल गए। आग के धुंए से आस-पास के इलाके में लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। 
विज्ञापन

वहीं संकरी गलियां होने के कारण दमकल कर्मियों को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ऊपर से इलाके में सड़क के दोनों ओर तारों का चाल फैला हुआ है, इसके कारण भी वाहनों को घटनास्थल तक पहुंचने में काफी देरी हुई।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें