सोहना क्षेत्र की विवाहिता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसे कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक ने अपने ऑफिस बुलाया था। जब वह गुरुवार की दोपहर बाद उसके ऑफिस पहुंची तो आरोपी युवक ने दरवाजे बंद कर लिए और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने अश्लील वीडियो भी बना डाली और पीड़िता को आपबीती किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को जल्द नौकरी दिलाने का आश्वासन देकर ऑफिस से निकाल दिया।
बदहवास विवाहिता अपने घर की तरफ दौड़ी तो एक वाहन की चपेट में आने से घायल भी हो गई। जैसे तैसे वह घर पहुंची और अपने पति को आपबीती बताई। जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। भोंडसी थाना प्रभारी समर ने बताया कि आरोपी अपने घर से फरार है।