फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: कार में लिफ्ट देकर शादीशुदा महिला से दुष्कर्म, पति से झगड़कर घर से बाहर निकली थी पीड़िता

Tue, 28 Dec 2021 01:56 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस सूत्रों के मुताबिक 34 वर्षीय महिला अपने पति के साथ सागरपुर इलाके में रहती है। रविवार रात उसकी अपने पति से किसी बात पर झगड़ा हो गया। महिला गुस्से में घर छोड़कर उत्तम नगर में रहने वाले अपने रिश्तेदारों के घर जा रही थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरि नगर इलाके में रविवार देर रात कार में लिफ्ट देकर एक शादीशुदा महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला का अपने पति से झगड़ा हो गया था और वह घर से नाराज होकर उत्तम नगर में रहने वाले अपने रिश्तेदारों के घर जा रही थी। रास्ते में अनजान वैगन आर कार सवार युवकों ने महिला को लिफ्ट दिया और चलती कार में उसने साथ दुष्कर्म किया। युवक महिला को निहाल विहार इलाके में छोड़कर फरार हो गए। 

विज्ञापन


उसके बाद पुलिस के बीच सीमा विवाद का मामला सामने आ गया। महिला को एक थाने से दूसरे थाने में ले जाया गया और अंत में हरिनगर से आरोपियों के लिफ्ट देने की वजह से हरिनगर थाने में महिला का मामला दर्ज किया गया। पुलिस कार की रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए आरोपी की कार की पहचान करने में जुटी है। 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक 34 वर्षीय महिला अपने पति के साथ सागरपुर इलाके में रहती है। रविवार रात उसकी अपने पति से किसी बात पर झगड़ा हो गया। महिला गुस्से में घर छोड़कर उत्तम नगर में रहने वाले अपने रिश्तेदारों के घर जा रही थी। 
विज्ञापन


तड़के महिला ने पुलिस को फोन कर बताया कि वैगन आर कार सवार दो युवकों ने उसे अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे निहाल विहार के नाले के पास फेंक कर भाग गए हैं। इस सूचना पर निहाल विहार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और उससे पूछताछ की। जिसमें पता चला कि वह सागरपुर इलाके से चली थी। निहाल विहार पुलिस उसे लेकर सागरपुर थाने पहुंची। 

पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने उसे हरिनगर इलाके से कार में लिफ्ट दिया था। उसके बाद महिला को हरिनगर थाने लाया गया। जहां उसके बयान पर पुलिस ने उसका मेडिकल करवाया और इस बाबत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने मुताबिक महिला के बताए रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए आरोपियों की कार की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें