फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: शिक्षा समिति की बैठक में शिक्षा सुधार पर हुए कई अहम फैसले

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली।
एमसीडी की शिक्षा समिति की बैठक में स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। समिति ने तय किया कि कक्षा पांच के ऐसे मेधावी छात्रों की वार्षिक सूची तैयार होगी, जो पढ़ाई, खेल, संगीत या अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। इन छात्रों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निजी और दिल्ली सरकार के स्कूलों से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष योगेश वर्मा ने जानकारी दी कि एमसीडी के स्कूल पहली बार पुस्तक मेले में भाग ले रहे हैं, 15 जनवरी को संबंधित हॉल का उद्घाटन होगा, जिसमें सभी शिक्षकों को आमंत्रित किया है। उन्होंने स्कूल चलो अभियान की प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा करते हुए बताया कि आठ से 15 जनवरी के बीच किए गए सर्वे में 3008 ऐसे बच्चों की पहचान हुई है, जो अब तक स्कूल में नामांकित नहीं थे। इन बच्चों को 15 से 31 जनवरी तक विशेष नामांकन अभियान चलाकर स्कूलों से जोड़ा जाएगा। समिति ने यह भी निर्णय लिया कि हर एमसीडी स्कूल में संबंधित डिस्पेंसरी की जानकारी सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित की जाएगी, ताकि बच्चों का नियमित और निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण हो सके। साथ ही दुर्घटना बीमा सुविधा की जानकारी भी स्कूलों में प्रदर्शित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें