फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंतजार खत्म, दिल्ली पहुंचा मानसून

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई से होते हुए मानसून बृहस्पतिवार दोपहर उत्तर भारत में पहुंच गया। दिल्ली-एनसीआर समेत पंजाब व हरियाणा के कई इलाकों में मानसून की पहली बारिश हुई।
विज्ञापन


गौरतलब है कि दिल्ली एनसीआर में बुधवार शाम से ही बूंदाबादी शुरू हो गई थी, लेकिन तब मौसम विभाग ने इसे मानसून की बारिश होने से इनकार कर दिया था।

लेकिन बृहस्पतिवार दोपहर हुई बारिश के बाद मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर समेत पंजाब व हरियाणा में मानसून पहुंच जाने की खबर दी।
विज्ञापन

दिल्ली मानसून के लिए तैयार नहीं: कैग

जहां मौसम विभाग ने मानसून के ‌‌दिल्ली पहुंच जाने की खबर दी, वहीं, नियंत्रण महालेखा परीक्षक (कैग) ने दिल्ली को मानसून की बारिश के लिए तैयार न होने की रिपोर्ट दी है। अंग्रेजी अखबार 'दि टाइम्स ऑफ इंडिया' के अनुसार कैग की रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली प्रसाशन बारिश के बाद के हालात संभालने की स्थि‌ति में नहीं है।

रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली प्रसाशन ने ड्रेनेज के लिए बनाए गए मास्टर प्लान को अभी तैयार नहीं किया जा सका है। ऐसे में अगर दिल्ली में जोरदार बारिश होती है तो यहां बाढ़ और सड़कों पर जल भराव जैसी कई बड़ी परेशानियों से जूझना पड़ सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें