फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सभी विधानसभा क्षेत्रों में दौड़ते हुए वोटरों काे जागरूक करेंगे मनोज

विज्ञापन
विज्ञापन
-प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर की वोटर जागरूकता अभियान की शुरुआत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। देश भर में नशा मुक्ति अभियान के तहत युवाओं को जागरूक करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता मनोज कुमार जो गेट वे ऑफ इंडिया से इंडिया गेट तक दौड़ने का कीर्तिमान बनाए हैं, ने वोटर जागरूकता दौड़ करने का निर्णय लिया है। इसकी शुरुआत उन्होंने दिल्ली से की है। वे सभी विधानसभा क्षेत्रों में लोगों को मतदान के लिए जागरूक करेंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने प्रदेश कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर उन्हें रवाना किया।
विज्ञापन

इस मौके पर सचदेवा ने कहा कि मनोज कुमार का यह सराहनीय कदम है। दिल्ली के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में मनोज कुमार नशा मुक्ति के साथ ही लोगों के मतदान के लिए जागरूक करेंगे। एक साल पहले ही भाजपा ने नशा मुक्त दिल्ली बनाने का संकल्प लिया है। प्रदेश महामंत्री योगेंद्र चंदौलिया, प्रदेश मंत्री नरेश एरॉन, युवा मोर्चा अध्यक्ष सागर त्यागी, कोच अनिल कुमार और विभिन्न स्कूलों के बच्चे इस दौड़ में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें