फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोज तिवारी का दावा: 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में बनेगी भाजपा की सरकार, राजधानी के लोगों से किया ये वादा

Wed, 03 Apr 2024 05:17 PM IST
अनुज कुमार पीटीआई, नई दिल्ली

सार

उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने 2024 के लोकसभा चुनाव के प्रचार में ही दिल्ली विधानसभा चुनाव का बिगुल बजा दिया है। उन्होंने दावा किया है कि 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनेगी। 
विज्ञापन
मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव का प्रचार अभियान तेज हो चुका है। इसी कड़ी में उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव का बिगुल बजा दिया है। साथ ही उन्होंने बड़ा दावा किया है। सांसद मनोज तिवारी ने कहा है कि पार्टी 25 साल बाद सत्ता में आएगी। हम पहले कार्यकाल में ही दिल्लीवालों की 90 प्रतिशत समस्याओं को हल कर देंगे। 

विज्ञापन


बातचीत के दौरान मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्लीवासियों को अतिरिक्त छूट दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पहले से चल रही बिजली समेत अन्य छूट बरकरार रहेंगी। तिवारी ने कहा कि भाजपा दिल्ली में बीते 25 सालों से सत्ता से बाहर है। यह भाजपा की हार नहीं है बल्कि ये दिल्ली की हार है। लेकिन अब दिल्ली जीतेगी। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि साल 2024 के चुनाव में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद दिल्ली में डबल इंजन की सरकार होगी। दिल्ली के लोग हमें 2025 में सरकार बनाने का मौका देंगे। 

मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी द्वारा थोपी गई सभी परेशानियों से छुटकारा मिल जाएगा। भाजपा ने तीसरी बार मनोज तिवारी को उत्तर पूर्वी दिल्ली की लोकसभा सीट से मैदान पर उतारा है। हमारी सरकार बनने के बाद एक साल के कार्यकाल में ही दिल्ली की 90 फीसदी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। 
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि हमारे पास योजना है दिल्ली की सफाई करने की। चाहे नाले हों, वायु प्रदूषण हो या फिर जहरीली यमुना हो। सभी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। भाजपा दिल्ली में सभी सात उम्मीदवारों के नामों का एलान कर चुकी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें