फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'केजरीवाल ने अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर राजनैतिक परंपराओं को किया कलंकित'

Thu, 05 Oct 2017 05:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मनोज त‌िवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा में गेस्ट टीचरों के पेश बिल के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा दिए भाषण में जिस भाषा का प्रयोग किया उसे प्रदेश भाजपा ने राजनैतिक परंपरा को कलंकित करार दिया है। इतना ही नहीं कल का दिन लोकतंत्र के इतिहास में काला दिन है।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने मुख्यमंत्री की भाषा की कड़ी निंदा करते हुए सरकार को खुली बहस की चुनौती देते हुए कहा जनता ने आप पार्टी को सेवा के लिए चुना है लेकिन वे मालिक बन कैसे सकते है।

प्रदेश कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुण् तिवारी ने कहा यसह घमंड की प्रकाष्ठा है कि केजरीवाल ने विधानसभा में कहा कि हम दिल्ली के मालिक है। लोकतंत्र में चुना हुआ प्रतिनिधि जनता का सेवक होता है। जब वे आए तब सेवक थे अब मालिक कैसे बन गए। संविधान में मालिक शब्द ही नहीं है।
विज्ञापन


जनता आने वाले समय में इसका जवाब देगी जैसे गोवा, पंजाब व अन्य राज्यों में दिया है। उन्होंने कहा गैस्ट टीचरों को नियमित करना चाहिए, भाजपा सरकार के साथ है, मगर इसके लिए तय नियमों का पालन किया जाना जरूरी है।
विज्ञापन

'सरकार गेस्ट टीचरों की समस्याओं का समाधान ही नहीं करना चाहती'

मनोज तिवारी - फोटो : SELF
जिस प्रकार से सरकार ने प्रक्रिया अपनाई है उससे यह भी स्पष्ट है कि सरकार गेस्ट टीचरों की समस्याओं का समाधान ही नहीं करना चाहती। तिवारी ने कहा हमने ही सरकार पर गैस्ट टीचरों को स्थाई करने के लिए दबाव बनाया है और सरकार इस बात पर गुस्से में है कि हमने उन्हें सही रास्ता दिखाया लेकिन वे गलत दिशा में चले गए।

उन्होंने कहा हम केजरीवाल से खुली बहस को तैयार है और वे बताए किस प्रकार गैस्ट टीचरों को स्थाई करना चाहते है। इस अवसर पर भाजपा नेता अरविन्द्र सिंह लवली ने कहा सरकार की नीयत में खोट है। जिस प्रकार जनलोकपाल बिल को नहीं लाया गया उसी प्रकार गस्ट टीचरों के मुद्दे को भी लटकाया जा रहा है।

इस अवसर पर तिवारी ने कहा भाजपा की 18 राज्यों की सरकार पैट्रोल डीजल पर टैक्स 5 प्रतिशत कम करने जा रही है, वहीं दिल्ली सरकार भी अपने टैक्स को कम करें ताकि लोगों को राहत मिल सके।  इस अवसर पर कांग्रेस नेता प्रतुष कंठ अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। तिवारी ने उनको पार्टी की सदस्यता प्रदान की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें