फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manish Sisodia: जेल में करवट बदलते गुजरी सिसोदिया की पहली रात, खाने में मिली रोटी, चावल और आलू मटर की सब्जी

Tue, 07 Mar 2023 10:12 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सिसोदिया के सेल के पास ही टिल्लू गिरोह का सुनील मान उर्फ टिल्लू, नासिर और गोगी गैंग का शूटर योगेश उर्फ टुंडा बंद हैं।
विज्ञापन
Tihar Jail - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की पहली रात जेल में करवट बदलते हुए गुजरी। मंगलवार सुबह वे जेल नियम के मुताबिक सुबह छह बजे उठे और कैदियों की गिनती में शामिल हुए। इससे पहले जेल में सोमवार रात उन्हें खाने में रोटी, चावल और आलू मटर की सब्जी दी गई।

विज्ञापन

जेल सूत्रों ने बताया कि मनीष को जेल नंबर एक के सेल में अकेले रखा गया है। जेल में आने के बाद उन्हें मैनुअल के मुताबिक सभी जरूरी चीजें उपलब्ध कराई गईं है। उन्हें दो कंबल और चादर दी गई। 

अदालत ने सिसोदिया को जेल में गीता, पेन और डायरी साथ रखने की इजाजत दी है। सिसोदिया का स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक है। नाश्ते के बाद उन्हें बताया गया कि 11 बजे ईडी के अधिकारी पूछताछ के लिए जेल पहुंचेंगे। 
विज्ञापन

वहीं, सिसोदिया के सेल के पास ही टिल्लू गिरोह का सुनील मान उर्फ टिल्लू, नासिर और गोगी गैंग का शूटर योगेश उर्फ टुंडा बंद हैं। जेल प्रशासन का कहना है कि सिसोदिया की सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं और सीसीटीवी से नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें