फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: मंदिर परिसर में नॉन वेज डिलीवरी से इनकार, स्विगी ने युवक को नौकरी से निकाला, पंडित ने किया सम्मानित

Tue, 07 Mar 2023 09:21 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्विगी डिलीवरी बॉय सचिन पांचाल ने मटन, कोरमा ऑर्डर को उसके गंतव्य तक पहुंचाने से इनकार कर दिया क्योंकि यह पुरानी दिल्ली में मरघट हनुमान मंदिर के मंदिर परिसर के अंदर था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंदिर परिसर में नॉन वेज की डिलीवरी करने से इनकार करने वाले युवक को मंगलवार को कश्मीरी गेट स्थित मरघट बाबा प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में सम्मानित किया गया। पिछले सप्ताह मंदिर के बाहर लगने वाली कचौड़ी की एक दुकान की तरफ से स्विगी से मटन कोरमा और खमीरी रोटी का ऑनलाइन ऑर्डर किया गया। 

विज्ञापन

डिलीवरी ब्वॉय ने जब मंदिर परिसर पर पहुंचा तो उसने अंदर डिलीवरी करने से इनकार कर दिया। इसके लिए उसे नौकरी से हाथ धोना पड़ा। इस घटना के बाद लगातार मंदिर परिसर में लोग इसका विरोध कर रहे हैं। विरोध के तौर पर मंगलवार को उस दुकान को बंद करवाया गया।

मंदिर के पंडित वैभव शर्मा ने बताया कि डिलीवरी ब्वॉय सचिन पांचाल को सम्मान किया गया। युवक ने पिछले सप्ताह मंदिर परिसर के एक दुकानदार की तरफ से किए ऑर्डर को सभी के सामने लाया। सभी हिंदू संगठनों समेत जनता ने इस घटना पर दुकानदार का विरोध किया। 

पंडित वैभव शर्मा ने कहा कि युवक ने इस सच्चाई को सामने लाने की हिम्मत जुटाई, इसलिए उसे सम्मानित किया गया। युवक को इस नेक काम के लिए सम्मानित किया गया क्योंकि उसने सच को सामने पेश किया। अगर उसकी नौकरी की परवाह किए बगैर रात के वक्त जोखिम लिया तो इसके बदले उसे सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन

इस घटना की शिकायत पुलिस को भी दे दी गई है।पंडित वैभव शर्मा ने कहा कि युवक को सम्मानित करने के दौरान समाज के कई अग्रणी लोगों ने उसे नौकरी देने का भरोसा दिया। युवक की तरफ से उठाए इस कदम के लिए बधाई देते हुए कहा कि युवक को नौकरी देने के लिए कई लोग आगे बढ़कर आ रहे हैं। इस मामले की शिकायत पर कार्रवाई का इंतजार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें