उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम ने बृहस्पतिवार को उत्तर पूर्वी संसदीय सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के लोक सभा प्रभारी दिलीप पांडेय के साथ सिग्नेचर ब्रिज का मुआयना किया। सिसोदिया ने प्रोजेक्ट की प्रगति रिपोर्ट का भी जायजा लिया।
इस मौके पर दिलीप पांडेय ने कहा कि सिग्नेचर ब्रिज प्रोजेक्ट में देरी से लोगों की परेशानी बढ़ रही है। लोगों को यातायात की समस्या से जूंझना पड़ता है। इसलिए अब इस प्रोजेक्ट को अक्तूबर तक तैयार करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि लोगों को दीवाली के तोहफे के रूप में सिग्नेचर ब्रिज मिलेगा। इस बीच उन्होंने कहा कि लोगों की बड़ी समस्या को ध्यान में रखते हुये दिल्ली सरकार ने बीते महीने पुल के लिए अंतिम किश्त जारी करने के प्रस्ताव मंजूर कर लिया।
इसके बाद प्रोजेक्ट में तेजी आई। इस मौके पर मनीष सिसोदिया ने ब्रिज के निर्माण की प्रगति रिपोर्ट भी देखी। उन्होंने कहा कि काफी समय से लम्बित सिग्नेचर ब्रिज से बाहरी दिल्ली से यूपी के गाजियाबाद इलाके की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। साथ ही इससे दिल्ली के टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा।