फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कांवड़ियों ने मचाया उत्पात, वाहनों में की तोड़फोड़-आगजनी, आठ घंटे जाम रहा हाइवे

Sun, 19 Aug 2018 01:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़मुक्तेश्वर(हापुड़)
विज्ञापन
कांवड़िए द्वारा आग लगाई गई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर में ब्रजघाट गंगा पुल पर मुर्गी दाने से भरे दो मिनी ट्रकों से उठ रही बदबू से परेशान कांवड़ियों ने जमकर उत्पात मचाया। मिनी ट्रकों में तोड़फोड़ करते हुए एक ट्रक को आग के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन


जिससे गंगा पुल पर हड़कंप मच गया। बवाल के बाद हाइवे पर लंबा जाम लग गया। वाहन चालकों को घंटों जाम में जूझना पड़ा। गढ़ और अमरोहा पुलिस एक दूसरे के क्षेत्र का मामला बताकर घंटों पल्ला झाड़ती रही। करीब आठ घंटे बाद यातायात सुचारु हो सका।   

ब्रजघाट मे नेशनल हाइवे पर शुक्रवार की रात करीब साढ़े 11 बजे मुरादाबाद की ओर से दो मिनी ट्रक मुर्गी दाना भरकर गढ़ की तरफ जा रहे थे। रामपुर, मुरादाबाद समेत गंगा पार के अन्य जनपदों से कांवड़ लेकर जा रहे शिवभक्तों की भारी भीड़ के चलते गंगा पुल समेत हाइवे पर जाम की स्थिति बनी हुई थी। 
विज्ञापन


जिसके चलते दोनों मिनी ट्रक भी गंगा पुल पर जाम में फंस गए। मिनी ट्रकों से उठ रही बदबू से गुस्साए कांवड़ियों ने मिनी ट्रक चालकों को वाहन वहां से हटाने के लिए कहा। 

मौके पर पहुंचती पुलिस तो नहीं होती आगजनी 

जिसके चलते कांवडिय़ों और चालकों के बीच कहासुनी हो गई। आक्रोशित कांवड़िय़ों ने मिनी ट्रकों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। गंगा पुल पर हंगामा होने के बाद मौजूद यात्रियों में भगदड़ मच गई। वहीं चालक भी मिनी ट्रकों को मौके पर छोड़कर भाग खड़े हुए। 


काफी देर तक हंगामा होने के बाद भी मौके पर गढ़ और अमरोहा पुलिस नहीं पहुंची, तो कांवड़ियों का गुस्सा और भी भड़क उठा। गुस्साये लोगों ने रात करीब दो बजे एक मिनी ट्रक को आग के हवाले कर दिया। मिनी ट्रक से उठ रही आग की लपटों को देखकर यात्रियों में भी हड़कंप मच गया। 

घंटों बाद पहुंची पुलिस
गंगा पुल पर हंगामा होने की सूचना के घंटों बाद गढ़ और अमरोहा पुलिस मौके पर पहुंची, जिन्होंने कांवड़ियों को समझाबुझा कर शांत कराया। गढ़ पुलिस ने क्रेन बुलाकर दोनों वाहनों को गंगा पुल से हटवाया। जिससे करीब आठ घंटे बाद यातायात सुचारु हो सका। 

धुएं और बदबू से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी
मुर्गी दाने के वाहन में आग लगाने से गंगा पुल समेत आसपास धुआं और मांस जलने की बदबू फैल गई। जिससे जाम में फंसे लोगों को गर्मी के साथ ही धुएं और बदबू की समस्या झेलनी पड़ी। कई लोग मौके पर उल्टी भी करते दिखाई दिए। 
विज्ञापन

ब्रजघाट पुलिस ने गड्ढ़ों में दबवाया मुर्गी दाना

मौके पर पहुंची ब्रजघाट पुलिस ने मुर्गी दाने से भरे दोनों मिनी ट्रक कब्जे में ले लिए। जिसके बाद उनमें बचे मुर्गी दाने को पलवाड़ा रोड पर खाली पड़ी जमीन में गड्ढ़ा खुदवाकर दबवा दिया गया।

एक-दूसरे के क्षेत्र का मामला बता पुलिस झाड़ रही पल्ला
इस संबंध में गढ़ डीएसपी संतोष मिश्रा का कहना है कि मामला जनपद अमरोहा क्षेत्र का है, जिसके चलते अमरोहा पुलिस ही आगे की कार्रवाई करेगी। गढ़ पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मिनी ट्रकों को कब्जे में लिया है। वहीं अमरोहा एसएसपी सुधीर कुमार का कहना है कि मामला गढ़ क्षेत्र से जुड़ा हुआ है, जिसके चलते उन्हें इस मामले में कोई जानकारी नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें