फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन खत्म करना चाहता है AAP को?

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्टी सूत्र बताते हैं कि ‘आप’ को खत्म करने के इरादे से मनीष सिसोदिया की चिट्ठी लीक की गई। इसे मुंबई से सार्वजनिक किया गया है।
विज्ञापन


इसका समय भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से एक दिन पहले का चुना गया। फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो सका है कि यह काम किसका है।

मनीष सिसोदिया का कहना है कि बेहद निजी चिट्ठी को सार्वजनिक किया जाना गहरी साजिश की तरफ इशारा करता है।
Trending Videos

किसने लीक की चिट्ठी?

दो वरिष्ठ नेताओं में छिड़ी चिट्ठी वार के बीच आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की तीन दिवसीय बैठक शुक्रवार को शुरू हुई। इसमें ‘आप’ नेता एक-दूसरे से अलग-थलग दिखे।

वहीं, पार्टी सूत्र बताते हैं कि बैठक में मनीष सिसोदिया और योगेंद्र यादव की चिट्ठियों का मुद्दा गरमाया रहा। दोनों एक-दूसरे से बात करने से बचते रहे। कार्यकारिणी में सबसे ज्यादा चर्चा इस पर हुई दो वरिष्ठ नेताओं के बीच हुई विवादित बातचीत सार्वजनिक कैसे हो गई।

इस दौरान सभी को निर्देश दिया गया कि निजी मसलों को सार्वजनिक न की जाए। किसी भी तरह का मतभेद पार्टी फोरम पर आपसी बातचीत से सुलझाया जाए।
विज्ञापन

भाजपा नेता ने AAP को मारा ताना

दिल्ली प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने आम आदमी पार्टी के नेताओं के बीच चल रहे टकराव पर चुटकी ली है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल और योगेंद्र यादव के बीच चल रहा वाक युद्ध अब जनता के बीच आ गया है।

शुरुआत से ही एक व्यक्ति आप पार्टी का चेहरा बना हुआ था जबकि दूसरा व्यक्ति परदे के पीछे से सूक्ष्म नियंत्रण कर रहा था। चुनाव में हार के बाद दोनों एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यरोप लगा रहे हैं।

मनीष सिसोदिया की ओर से योगेंद्र यादव को कड़े शब्दों में लिखे गए पत्र से आम आदमी पार्टी में पड़ी दरार अब सार्वजनिक हो गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें