फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: मनीष सिसोदिया ने बीमार पत्नी से मिलने की अनुमति के लिए दायर की याचिका, विशेष न्यायाधीश आज करेंगे सुनवाई

Fri, 10 Nov 2023 03:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यह आवेदन राउज़ एवेन्यू कोर्ट में दायर किया गया है। विशेष न्यायाधीश एम के नागपाल आज अर्जी पर सुनवाई करेंगे।
विज्ञापन
Manish Sisodia , मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आप नेता मनीष सिसौदिया ने एक आवेदन दायर कर हिरासत में रहते हुए अपनी बीमार पत्नी से पांच दिनों की अवधि के लिए मिलने की अनुमति मांगी है। यह आवेदन राउज़ एवेन्यू कोर्ट में दायर किया गया है।

विज्ञापन


विशेष न्यायाधीश एम के नागपाल आज अर्जी पर सुनवाई करेंगे। कोर्ट दिल्ली एक्साइज पॉलिसी से जुड़े सीबीआई और ईडी के मामलों की सुनवाई कर रही है। पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया सीबीआई के साथ-साथ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भी आरोपी हैं।  दोनों मामलों में सिसौदिया और अन्य आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया है।

हाल ही में भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने सिसौदिया की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। उनकी पिछली जमानत अर्जी हाई कोर्ट के साथ-साथ ट्रायल कोर्ट ने भी खारिज कर दी थी। हालांकि जून में उच्च न्यायालय ने उन्हें हिरासत में अपनी पत्नी से मिलने की अनुमति दे दी थी।
विज्ञापन


दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में आप सांसद संजय सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है. वह न्यायिक हिरासत में है और शुक्रवार को संबंधित अदालत में पेश किया जाना है। इस मामले में ईडी ने 9 मार्च को सिसौदिया को गिरफ्तार किया था. इससे पहले उन्हें 26 फरवरी को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था.

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें