फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिसोदिया का दावा- दिल्ली में भ्रष्टाचार की शिकायतों में आई 81 फीसदी की कमी

Sat, 15 Apr 2017 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
manish sisodia - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्रीय सर्तकता आयोग (सीवीसी) की एक रिपोर्ट के हवाले से दावा किया है कि दिल्ली सरकार के आधीन आने वाले विभागों में मिलने वाली भ्रष्टाचार की शिकायतों में 81 फीसदी की कमी आयी है। 
विज्ञापन


पिछले साल 5,139 शिकायतों की तुलना में इस साल इनकी संख्या सिर्फ 969 रही। सिसोदिया का कहना है कि इससे साफ है कि आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार भ्रष्टाचार के अपने मुख्य एजेंडे पर कायम है।

पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुये मनीष सिसोदिया ने कहा कि पिछले दिनों संसद में सीवीसी की रिपोर्ट पेश की गयी। इसमें बताया गया है कि दिल्ली सरकार के विभागों में मिलने वाली भ्रष्टाचार की शिकायतों में 81 प्रतिशत की कमी आयी है। 
विज्ञापन


सिसोदिया के मुताबिक, यह आप शासित सरकार से ही संभव हो सका है। भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार शून्य सहनशीलता की नीति पर चल रही है। इससे कोई समझौता नहीं होगा। आलम यह है कि अगर किसी मंत्री के खिलाफ भी कोई मामला आया तो उसे कैबिनेट से बाहर करने में भी देरी नहीं की गयी।
विज्ञापन

केंद्र के अधीन विभागों में बढ़ा भ्रष्टाचार

manish sisodia - फोटो : अमर उजाला
मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार के उलट सीवीसी रिपोर्ट बताती है कि केंद्र सरकार के आधीन आने वाले विभागों में भ्रष्टाचार की शिकायतों में 67 प्रतिशत की बढोत्तरी हुई है। 

सिसोदिया ने दावा कि अगर दिल्ली सरकार को एसीबी मिल जाये और दिल्ली जनलोकपाल कानून को केंद्र सरकार पास कर दे तो दिल्ली में भ्रष्टाचार के खिलाफ तेजी से काम होगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें