फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिपुर की युवती 10 दिन बाद पहाड़गंज से बरामद, इंफाल से 12 जुलाई को हुई थी गायब

Mon, 22 Jul 2019 09:27 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मणिपुर की युवती पहाड़गंज से बरामद - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की स्पेशल यूनिट फॉर नॉर्थ-ईस्ट रीजन ने स्थानीय पुलिस की मदद से मणिपुर से गायब युवती को पहाड़गंज इलाके के एक होटल से विदेशी के साथ बरामद किया है। 12 जुलाई को युवती मणिपुर के इंफाल से अचानक गायब हो गई थी। 
विज्ञापन


परिजनों ने इंफाल के सिंगजमई थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजनों ने आशंका जताई थी कि युवती किसी विदेशी नागरिक के साथ दिल्ली गई है। 

सूचना के बाद दिल्ली पुलिस की मदद से युवती को होटल से बरामद किया गया। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद युवती को मणिपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

स्पेशल यूनिट फॉर नॉर्थ-ईस्ट रीजन के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त हिबू तमांग ने बताया कि परिजनों ने 12 जुलाई को इंफाल पुलिस को सूचना दी कि उनकी 21 वर्षीय बेटी घर से गायब हो गई है। 
विज्ञापन

परिजनों ने आशंका जताई कि युवती को एक विदेशी नागरिक बहला-फुसलाकर दिल्ली ले गया है। 16 जुलाई को मणिपुर पुलिस दिल्ली पहुंची और यहां स्पेशल यूनिट फॉर नॉर्थ-ईस्ट रीजन से संपर्क किया। छानबीन से पता चला कि युवती पहाड़गंज के किसी होटल में हो सकती है। 

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने पहाड़गंज थाने से सहयोग करने के लिए कहा। पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस की मदद से युवती को एक होटल से बरामद कर लिया। बाद में युवती को लोकल पुलिस के हवाले कर दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें