फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचलों से परेशान महिलाएं सड़क पर उतरीं

Sat, 29 Nov 2014 01:30 AM IST
अमर उजाला, वैशाली
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ दिनो पूर्व सेक्टर-तीन में युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवकों ने रिटायर्ड फौजी पर हमला कर दिया था। घटना के बाद से कालोनी में युवकों ने महिलाओं का निकलना दुश्वार कर दिया है।
विज्ञापन


इससे भड़की महिलाएं आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों के साथ शुक्रवार को पुलिस चौकी पहुंचीं महिलाओं ने हंगामा किया।

महिलाओं ने बताया कि मंगलवार को युवती से छेड़खानी का विरोध करने वाले रिटायर्ड फौजी रकम सिंह नागर को पीटने वाला युवक जमानत पर छूट आया है।

उसके दोस्तों के साथ ही परिवार के लोग कालोनी की महिलाओं को धमका रहे हैं। शुक्रवार सुबह जब एक महिला बाजार जा रही थी, तो एक युवक ने रास्ता रोक लिया।

युवक ने धमकाते हुए कहा कि अगर रिटायर्ड फौजी का साथ देकर दुश्मनी लोगी तो भारी पड़ेगी। पुलिस चौकी आए आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राजकुमार चावला ने बताया कि युवकों ने कालोनी में आतंक मचा रखा है।
विज्ञापन


युवक पर हल्की धाराएं लगाई गईं, जिससे उसे जमानत मिल गई। उधर, एसओ इंदिरापुरम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

उधर, वार्ड में शिफ्ट करने के कुछ ही देर के बाद उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई, जिसके चलते उन्हें दोबारा आईसीयू में भर्ती किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें