सेक्टर-20 थाने के अंतर्गत हरौला में रविवार सुबह टंकी से पानी भरने को लेकर मारपीट हो गई। इसके बाद कुछ किरायेदारों ने अपने एक पड़ोसी को चौथी मंजिल से धक्का दे दिया।
आनन-फानन में घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा फरार है।
पुलिस के मुताबिक ,बिहार के छपरा निवासी मो. इस्राफिल हुसैन (35) परिवार के साथ हरौला में चौथी मंजिल पर किराये के मकान में रहता था। उसके परिवार में पत्नी, मां व एक बेटा है। वह सेक्टर-8 की गारमेंट कंपनी में नौकरी करता था।
उसके पड़ोस में बिहार के भागलपुर का रहने वाला जहांगीर अपने जीजा शब्बीर और उसके भाई नजीर के साथ रहता है। जहांगीर दिल्ली के नेहरू प्लेस में निजी कंपनी में काम करता है।