युवक मूलरूप से मेरठ का निवासी है और सिंगापुर में रहता है। महिला व युवक का मिलना-जुलना काफी समय तक चलता रहा। दो साल पहले महिला सिंगापुर छोड़कर नोएडा शिफ्ट हो गई। इसके बाद युवक का महिला से संपर्क नहीं हो पा रहा था।
वह महिला के चक्कर में सिंगापुर से नोएडा आ गया। युवक का कहना है कि महिला के पति की आत्मा उसके शरीर में है। उसी आत्मा के कारण सिंगापुर में उन दोनों की मुलाकात हुई। कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस मामले की जांच कर रही है।