फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी-तीन बेटियों की हत्या कर की खुदकशी, किसी अन्य से संबंधों को लेकर था शक

Sat, 13 Jul 2019 06:35 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, मसूरी (गाजियाबाद)
विज्ञापन
पति ने की परिवार के सदस्यों की हत्या - फोटो : Social Media
विज्ञापन

गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के न्यू शताब्दीपुरम में युवक ने तीन बेटियों और पत्नी की हत्या कर खुदकुशी कर ली। पत्नी के सिर पर हथौड़े से वार और तीनों बच्चियों के मुंह पर टेप चिपकाकर गला घोंट दिया। उसके बाद युवक ने अपने मुंह पर टेप चिपकाकर आत्महत्या कर ली। युवक की जेब से सुसाइड नोट मिला है। बताया गया कि युवक पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने का शक करता था।

विज्ञापन


मूलरूप से मेरठ के गांव अघैड़ा निवासी प्रदीप (37) पुत्र फेरुराम वर्तमान में न्यू शताब्दीपुरम माता-पिता, बहन, पत्नी संगीता (35) और बेटियों मनस्वी (8), यशस्वी (5) व ओजस्वी (3) के साथ अपने घर में रह रहा था। संगीता एम्स में स्टाफ नर्स थी। मनस्वी कक्षा तीन, यशस्वी कक्षा दो और ओजस्वी प्ले स्कूल में थी।

शुक्रवार सुबह 4:30 के बाद बच्चियों के रोने की आवाज सुनकर प्रदीप के पिता ने उसे दरवाजा खोलने को कहा तो उसने कहा कि कुछ देर रुको दरवाजा खोलता हूं। कुछ ही देर में कमरे से आवाज आनी बंद हो गई। पड़ोसियों को बुलाकर ऊपर जाकर देखा तो सभी बेड पर पड़े थे।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो पांचों के शव बेड पर पड़े थे। सीओ सदर प्रभात कुमार ने बताया कि संगीता की सांसें चल रही थी जिसे संजय नगर स्थित संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। परिजन प्रदीप व तीनों बच्चियों को डासना सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें