फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता, सिरसा और मिश्रा को बतौर आरोपी समन

Sat, 13 Jul 2019 06:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
vijender gupta
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता, विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा व विधायक कपिल मिश्रा को अदालत ने मानहानि मामले में बतौर आरोपी समन जारी किया है। इनके खिलाफ दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री इमरान हुसैन ने मानहानि की शिकायत की थी। 

विज्ञापन


इमरान हुसैन का शिकायत में कहना है कि इन नेताओं ने कहा था कि सरकारी कॉलोनी किदवई नगर के लिए 16 हजार पेड़ काटने के एवज में नए पौध लगाने के लिए 23 करोड़ रुपये की राशि मिली थी, लेकिन उसका कोई इस्तेमाल नहीं किया गया। 

राउज एवेन्यू अदालत के एसीएमएम समर विशाल ने नेताओं को समन जारी कर 30 जुलाई को पेश होने का निर्देश दिया है। इस बयान के बाद इमरान हुसैन ने इन्हें कानूनी नोटिस भेजा था, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद इमरान हुसैन ने इनके खिलाफ कोर्ट में वर्ष 2018 में मानहानि की शिकायत दायर की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें