फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: 100 रुपये न लौटाने पर दोस्त की हत्या, ईंट से कुचला सिर; 150 CCTV कैमरों की तलाशी के बाद पकड़ा गया राज

Mon, 24 Feb 2025 06:58 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक उसका दोस्त था। दोनों वेटर का काम करते थे। कुछ दिन पहले उसने उससे सौ रुपये उधार लिए थे। पैसे वापस मांगने वह पैसे देने से इनकार कर रहा था। 
विज्ञापन
100 रुपये के लिए दोस्त ने की दोस्त की निर्मम हत्या - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के नरेला इलाके में एक युवक ने उधार में लिए सौ रुपये वापस नहीं करने पर अपने दोस्त की ईंट मारकर हत्या कर दी। 15 फरवरी को युवक का शव लहूलुहान हालत में नरेला इलाके में मिला था। करीब 150 सीसीटीवी कैमरे की जांच कर पुलिस ने आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया। मृतक और आरोपी वेटर का काम करते थे। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से खून से सने कपड़े बरामद किए हैं।

विज्ञापन

शव के पास पड़ी थी खून से सनी ईंट
बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वालसन ने बताया कि 15 फरवरी को दिल्ली के बवाना रोड स्थित विशाल बाग में राइस मिल के पीछे एक शव पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि शव एक 25 साल के युवक का है और उसका सिर कुचला हुआ है। पास ही खून से सनी ईंट पड़ी थी। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने उसकी पहचान के लिए इलाके में घर-घर जाकर सर्वे किया और दो दिन बाद मृतक की पहचान बांकनेर निवासी बंटी के रूप में हुई। जांच में पता चला कि वह वेटर का काम करता था।
 

150 CCTV के बाद मिला राजा
थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह गुर्जर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरे की जांच की। करीब 150 सीसीटीवी कैमरे की जांच में एक संदिग्ध का पता चला। पुलिस ने उसके गतिविधि की जांच की। आरोपी पुलिस से बचने के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं कर रहा था। लेकिन तकनीकी निगरानी के बाद पुलिस ने अमन उर्फ राज की पहचान करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पैसे देने से कर रहा था इनकार
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक उसका दोस्त था। दोनों वेटर का काम करते थे। कुछ दिन पहले उसने उससे सौ रुपये उधार लिए थे। पैसे वापस मांगने वह पैसे देने से इनकार कर रहा था। इस बात को लेकर झगड़ा होने पर उसने बंटी की ईंट मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से खून से सना कपड़ा बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें