फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 भाइयों के बीच झगड़े की वजह बना कुत्ता, शख्स ने भाई को ही उतार दिया मौत के घाट

Wed, 18 Jul 2018 06:59 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,गुरुग्राम
विज्ञापन
dog
विज्ञापन

प्रॉपर्टी और कुत्ते को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर चचेरे भाई को गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। युवक अपने जुड़वा बच्चों को स्कूल भेजने के लिए बस में बैठाने सराय अलावर्दी फाटक के पास गया था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। राजकीय रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

    
पुलिस के अनुसार गांव सराय अलावर्दी निवासी महेश यादव का दौलताबाद और गांव वजीराबाद में धर्मकांटा है। उसके जुड़वां बच्चे हैं। जिनमें एक लड़का और एक लड़की हैं। दोनों ही एक निजी स्कूल में पढ़ते हैं। महेश के पड़ोस में उसका चचेरा भाई राजीव उर्फ भिंड उर्फ गोरखा उर्फ गुर्गा भी रहता है। 

बताया जा रहा है कि महेश का उससे प्रॉपर्टी और कुत्ते को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार सुबह करीब पौने 7 बजे महेश अपने दोनों बच्चों को स्कूल बस में भेजने के लिए फाटक के पास पहुंचा था। इस दौरान पहले से स्कॉर्पियो गाड़ी में घात लगाए बैठे युवकों ने उस पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

gun
इस दौरान एक गोली उसकी छाती में लगी। महेश भागने लगा तो आरोपियों ने गाड़ी से उतरकर उस पर ताबड़तोड़ छह गोलियां बरसा दीं और गाड़ी में बैठकर फरार हो गए। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के समय पर न पहुंचने से गुस्साए लोगों ने रेलवे ट्रैक जाम कर दिया। करीब 40 मिनट बाद पहुंची पुलिस ने लोगों को रेलवे ट्रैक से हटाया।

क्या है कुत्ते का विवाद
परिजनों का आरोप है कि राजीव ने एक कुत्ता पाला हुआ है, वह उसे अक्सर खुला छोड़ देता है। कुत्ता कई बार लोगों को काट चुका है। इसे बांध कर रखने को लेकर कुछ दिन पहले दोनों चचेरे भाइयों का झगड़ा हुआ था। इस पर राजीव के भाई ने महेश को हथियार दिखाकर मारने की धमकी दी थी। सोमवार को राजीव ने अपने साथियों संग मिलकर वारदात को अंजाम दे दिया। राजीव तोता गैंग का सदस्य है। वारदात के बाद से वह फरार है।
    
राजकीय रेलवे पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक पवन यादव ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है। सभी सातों आरोपी रिश्तेदारी में बताए जा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल रंजिश के कारणों का पूरी तरह से खुलासा नहीं हुआ है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें