man jumps off in front of metro
- फोटो : अमर उजाला
नोएडा स्थित गोल्फकोर्स मेट्रो स्टेशन पर शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक शख्स ने चलती मेट्रो के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार 9:15 बजे करीब पुलिस को यह सूचना प्राप्त हुई कि गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन पर एक अज्ञात युवक ने मेट्रो ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है।
सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई की। मृतक की पहचान रूपक्स पाल निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। जिसकी उम्र 25 वर्ष है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
इस हादसे के चलते दिल्ली मेट्रो के ब्लू लाइन की सेवाएं काफी समय तक बाधित रहीं जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि बाद में सेवाएं सामान्य हो गईं।