फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार घट रहे वीवीआईपी नंबरों के शौकीन, दूसरी नीलामी खत्म

Sat, 23 Nov 2019 07:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

परिवहन विभाग की ओर से वीवीआईपी नंबरों की दूसरी नीलामी खत्म हो गई है। नीलामी में 348 नंबरों में सिर्फ 69 ही खरीदे गए। शेष 279 नंबरों के लिए लोग अब पहले आओ, पहले पाओ के आधार बुकिंग करा सकेंगे। परिवहन विभाग की वेबसाइट पर बेसिक मूल्य जमा कर नंबर बुक कराया जा सकता है।

विज्ञापन


परिवहन विभाग की ओर से 348 नंबरों को वीवीआईपी श्रेणी में रखा गया है। इस बार दो बार की नीलामी प्रक्रिया में सिर्फ 69 नंबर ही बिक पाए हैं। इनसे करीब 12.45 लाख रुपये का राजस्व विभाग को मिला है। 

हालांकि अभी 24 नंबरों की राशि जमा नहीं हो पाई है। वहीं सामान्य नंबर खूब बुक कराए गए हैं। एआरटीओ प्रशासन एके पांडेय ने बताया कि अब लोग बिना किसी नीलामी प्रक्रिया को अपनाए सीधे ही रिजर्व प्राइज जमा कराकर पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर नंबर प्राप्त कर सकते हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस बार सामान्य नंबरों की 308 बुकिंग हुई हैं। अब भी यह प्रक्रिया लगातार जारी है। गौरतलब है कि पिछली बार की सीरीज में करीब 150 वीवीआईपी नंबर किसी ने बुक नहीं किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें