फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल की पांचवीं मंजिल से लगाई छलांग, मौत

Sat, 17 May 2014 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के हरी नगर स्थित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल की पांचवीं मंजिल से शनिवार दोपहर एक शख्स ने छलांग लगाकर जान दे दी। उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला है।
विज्ञापन


सुसाइड नोट में उसने बीमारी और आर्थिक तंगी से परेशान होकर खुदकुशी करने की बात लिखी है। मरने वाले की पहचान विजय सिंह (57) के रूप में हुई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक विजय सिंह सपरिवार पंजाबी बाग के लाल क्वार्टर में रहता था। परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं। शनिवार दोपहर दो बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक शख्स ने अस्पताल की पांचवीं मंजिल से छलांग लगा दी है।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को विजय के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने बीमारी और आर्थिक तंगी की वजह से खुदकुशी करने की बात लिखी है।

ऊंचाई से गिरने की वजह से विजय का सिर फट गया था और घटनास्थल पर काफी खून बिखर गया था, जिसे जांच के बाद में पुलिस ने धुलवा दिया। अस्पताल में मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि विजय कुमार खुदकुशी करने से पहले कागज में कुछ लिख रहा था। उसके बाद वह काफी देर तक इधर-उधर घूमता रहा।

जांच के बाद पुलिस ने बताया कि विजय कुमार शनिवार को उपचार करवाने के लिए अस्पताल आया था। परिवार वालों का कहना है कि नौकरी नहीं होने की वजह से आर्थिक तंगी थी। जिसकी वजह से अकसर परेशान रहता था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें