दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता ने अस्टिंट लाइनमैन के पद पर तैनात प्रवेश यादव के खिलाफ शैक्षिक योग्यता के फर्जी कागजात लगाकर नौकरी पाने का केस दर्ज कराया है।
कार्यकारी अभियंता के मुताबिक प्रवेश यादव ने फर्जी कागजात लगाकर बिजली बोर्ड में नौकरी पाई। दस्तावेजों का सत्यापन कराए जाने पर उसकी मार्कशीट आदि शैक्षिक प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए।
एसएचओ सेक्टर सात ने बताया कि प्रवेश के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।