फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीट कारोबारी को कोल्ड ड्रिंक में पिलाया तेजाब

Mon, 07 Sep 2015 11:40 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर बाजार में आपसी रंजिश का बदला लेने के लिए एक मीट कारोबारी को आरोपी ने तेजाब से भरा कोल्डड्रिंक पिला दिया। जिसे पीते ही पीड़ित बेहोश हो गया।
विज्ञापन


उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सदर बाजार थाना पुलिस घटना के बाद से फरार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक मीराजुद्दीन (42) कुरैशी नगर सदर बाजार में सपरिवार रहता है। और गाजीपुर मंडी में मीट का कारोबारी है। बुधवार रात मीराजुद्दीन अपने घर की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कारोबारी को बेहोश देखकर हुआ फरार

ईदगाह रोड के पास उसने छत्ता लाल मियां निवासी वसीम को देखा। वसीम ने उसे रोका और कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दिया। मीराजुद्दीन ने कोल्डड्रिंक का चार पांच घूंट ही पी कि उसे उसका स्वाद खराब लगा।

साथ ही गले से लेकर पेट में जलन होने लगी, जिसके कुछ देर बाद ही मीराजुद्दीन बेहोश होकर वहीं गिर गया। उसको मरा समझकर वसीम फरार हो गया।

राहगीर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसको अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कोल्डड्रिंक में तेजाब पिलाए जाने का खुलासा हुआ। पुलिस ने वसीम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

शिकायत में मीराजुद्दीन ने बताया कि काफी समय पहले उसका वसीम से झगड़ा हुआ था। फिलहाल पुलिस फरार वसीम की तलाश कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें