इससे पहले पीएम मोदी बंगलुरू में इसरो के वैज्ञानिकों से मिले। इसके बाद दिल्ली के लिए रवाना हुए। दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर उतरते ही जेपी नड्डा समेत तमाम नेताओं ने प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत किया। इस दौरान जेपी नड्डा ने कहा कि आपके मार्गदर्शन में मिशन सफल हुआ। पीएम मोदी की अगुवाई में देश का विकास हो रहा है। चंद्रयान-3 की सफलता पर देश को गर्व है।
इसके बाद प्रधानमंत्री ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, 23 अगस्त को अब नेशनल स्पेस डे मनाया जाएगा। नेशनल स्पेस डे हमेशा प्रेरित करेगा। इसरो ने मेक इन इंडिया अभियान को चांद तक पहुंचाया है। वैज्ञानिकों ने तपस्या से विश्वास कमाया है। चंद्रयान 2 के पदचिन्हों वाली जगह का नाम तिरंगा प्वाइंट रखा है। चंद्रयान 3 के लैंडिंग प्वाइंट का नाम शिव-शक्ति प्वाइंट रखा है। जब शिव की बात होती है तो हिमालय याद आता है और जब शक्ति की बात होती है तो कन्याकुमारी।
'चंद्रयान-3 की सफलता से देश में उत्सव का माहौल'
पीएम मोदी ने कहा कि चांद के साउथ पोल पर पहुंचने वाला भारत पहला देश बन गया है। चांद पर पानी होने की पुष्टि करने वाला भारत पहला देश है। चंद्रयान-3 की सफलता से देश में उत्सव का माहौल है। आज सुबह बंगुलरू में वैज्ञानिकों से मिला। चंद्रयान-3 के लैंडिंग प्वाइंट को नया नाम दिया है।