दक्षिण-पूर्व जिले में शादी की बात कहकर एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने युवती की अश्लील फोटो व वीडियो बना ली और फिर इनके आधार पर युवती से जबरन वसूली करने लगा। इसके लिए आरोपी अमेरिका के मोबाइल नंबर का प्रयोग कर रहा था।
ये भी कहा जा रहा है कि आरोपी अमेरिका में था। युवती जब अवसाद में चली गई तो इसकी शिकायत सीआर पार्क थाने में दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है।
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार वीना (बदला हुआ नाम) सीआर पार्क में रहती है और ब्यूटिक चलाती है। वीना ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि जीवनसाथी डॉट कॉम में उसकी शादी का विज्ञापन देखकर मुंबई कि सिद्घार्थ नामक युवक ने वर्ष 2011 में उसके माता-पिता से संपर्क किया।
ऐसी कहकर बनाया शारीरिक संबंध...
- फोटो : Desk
माता-पिता से मोबाइल नंबर लेकर आरोपी उससे बात करने लगा। वीना ने सिद्घार्थ से कई बार मिलने के लिए कहा, मगर वह मिला नहीं। इसके बाद आरोपी अपने पिता के कैंसर का इलाज कराने की बात कहकर अमेरिका चला गया और उसने अनुराग को छोटा भाई बताकर उसके हाथ सिम कार्ड भेजा।
सिद्घार्थ ने उससे कहा कि अनुराग उसके संपर्क में रहेगा और अमेरिका से वह उससे बात करेगा। अनुराग ने उसके ये कहकर शारीरिक संबंध बनाए कि अगर उसने संबंध नहीं बनाए तो वह सिद्घार्थ को नुकसान पहुंचा देगा।
अनुराग ने उसकी अश्लील फोटो खींच लीं और अश्लील वीडियो बना ली। इस फोटो के आधार पर आरोपी उसे ब्लेकमैल करने लगा। अनुराग जो कहता था वह करने लगी।
सिद्घार्थ व अनुराग एक ही युवक
- फोटो : फाइल फोटो
बाद में वीना को पता लगा कि सिद्घार्थ व अनुराग अलग-अलग नहीं एक ही युवक है। उसने अनुराग से बात करना बंद कर दिया। आरोपी उससे अश्लील फोटो व वीडियो को सार्वजनिक करने की बात कहकर करीब 12 लाख रुपये की डिमांड करने लगा।
आरोपी ने अमेरिका के मोबाइल नंबर से एक वाट्सऐप ग्रुप बनाया। इस ग्रुप में उसके दोस्त व माता-पिता भी हैं। आरोपी ने ग्रुप में मैसेज डालकर उसे एक्सपोज करने की धमकी दी।
बाद में उसने वाट्सऐप ग्रुप में वीना् की अश्लील फोटो डालनी शुरू कर दी। सीआर पार्क थाना पुलिस ने आईटी एक्ट केतहत मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।