फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में नहर में गिरने से युवक की मौत, घंटों बाद मिली लाश

Thu, 28 Jul 2016 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
बल्लभगढ़ के नेहरू नगर में रहने वाले एक युवक की मंगलवार रात को नहर में गिरने से मौत हो गई। परिजनों ने इस बारे में पुलिस और फायर बिग्रेड को सूचना दी। बुधवार सुबह नहर से युवक को शव बरामद कर पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस के मुताबिक गुड़गांव कैनाल स्थित नेहरू नगर में रहने वाला 25 वर्षीय योगेश सब्जी मंडी में फल की रेहड्ी लगाता था। मंगलवार रात को करीब 10 बजे वह लघुशंका के लिए उठकर घर से बाहर आ गया।   घर के सामने से गुजर रही कैनाल किनारे खड़ा होकर लघुशंका करने लगा। अचानक नींद की झपकी लगने से वह कैनाल में गिर गया। योगेश के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास रहने वाले लोग आ गए।
विज्ञापन
  लोगों ने रस्सी डालकर उसे निकालने का प्रयास किया लेकिन कामयाब नहीं रहे। सूचना पाकर फायर बिग्रेड व पुलिस मौके पर पहुंची। देर रात तक योगेश की कैनाल में खोजबीन की गई। मगर उसका पता नहीं चल सका। बुधवार सुबह उसका शव मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें