फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो के आगे कूदकर युवक ने की खुदकुशी, 30 मिनट तक सेवा प्रभावित

Fri, 20 Jul 2018 11:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
delhi metro
विज्ञापन

जंगपुरा मेट्रो स्टेशन पर शुक्रवार को एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। घटना के चलते सेवा करीब आधे घंटे तक प्रभावित रही, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


दिल्ली मेट्रो पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान सादिक नगर निवासी मयूर शर्मा (23) के रूप में हुई है। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। शुक्रवार दोपहर करीब 1:48 पर युवक कश्मीरी गेट से बदरपुर की ओर जा रही मेट्रो के आगे अचानक कूद गया।

इस घटना के चलते ट्रेन चालक ने इमरजेंसी ब्रेक भी लगाए, लेकिन युवक ट्रेन के नीच आकर बुरी तरह कुचला गया। मेट्रो के सुरक्षा स्टाफ ने युवक को एम्स ट्रॉमा सेंटर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


इस घटना के कारण दोपहर 2:17 तक मेट्रो सेवा प्रभावित रही। इसके बाद सेवा को बहाल कर दिया गया। हालांकि 29 मिनट तक मेट्रो सेवा बाधित रहने के कारण केंद्रीय सचिवालय समेत अन्य स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें