फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Metro Suicide: स्टेशन पर अचानक से मेट्रो के आगे कूदा शख्स, मौत को लगाया गले

Mon, 23 Sep 2024 09:14 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन पर ट्रैक के आगे कूदकर शख्स ने जान दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन पर सोमवार शाम एक शख्स ने ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जान दे दी। घायल होने के बाद उसे सीआईएसएफ और मेट्रो कर्मी पास के अस्पताल में लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त घायल की पहचान अलवर राजस्थान निवासी देवेंद्र कुमार (28) के रूप में हुई है। जिसके बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो ट्रैक पर कूद गया है। 

कॉल की सूचना मिलने पर एसआई रामेश्वर प्रसाद मौके पर पहुंचे। जांच के बाद और सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि 5 बजकर 47 मिनट पर एलकेएम स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर मेट्रो ट्रेन आने से ठीक पहले एक व्यक्ति आत्महत्या करने के लिए मेट्रो ट्रैक पर कूद गया। 
विज्ञापन


घायल की पहचान उसके पास से मिली आईडी से देवेंद्र कुमार पुत्र बाबू लाल सैनी के रूप में हुई है। जो राजस्थान के अलवर का रहना वाला है। घायल को आरएमएल अस्पताल ले जाया गया। जिसे इलाज के बाद मृत घोषित कर दिया गया। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। मृतक के चाचा को सूचित कर दिया गया है। शव को आरएमएल अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रख दिया गया है। धारा 194 बीएनएसएस के तहत जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें