फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन पर जोर-जोर से बात करने से रोका तो किया अधमरा, आरोपियों की जांच में जुटी पुलिस

Sun, 01 Sep 2019 12:32 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

दिल्ली के राज पार्क इलाके में तेज आवाज में फोन पर बात करने से रोकने पर तीन लोगों ने इंद्रा झील सी ब्लॉक में रहने वाले सुल्तानपुरी निवासी अरुण को पीट पीटकर अधमरा कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, अरुण की ममेरी बहन अनिता (40) अपने पति गुलाब सिंह के साथ इंदिरा झील एफ ब्लॉक सुल्तानपुरी में रहती है। इसी इमारत में तीन युवक किराए पर रहते हैं। शुक्रवार रात 9 बजे अनिता मकान की छत पर थी। तीनों युवक भी छत पर थे और किसी से वीडियो कॉल पर जोर-जोर से बात कर रहे थे। 

अनिता ने उनसे धीमे बात करने को कहा तो वे नहीं माने और उसे डांट दिया। अनिता ने अरुण को सूचना दी तो वह बहन के पास पहुंच गया। उसने छत पर जाकर युवकों से जोर-जोर से बात करने से मना किया। इस पर उन्होंने अरुण की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। सिर में डंडा लगने से अरुण बेहोश हो गया। 
विज्ञापन


बेरहमी से अरुण की पिटाई करने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने अनिता के बयान पर गैरइरादतन हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया है। फिलहाल अरुण अस्पताल में भर्ती है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें