फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक में पत्नी पर पेपर कटर से हमला, भागने की कोशिश में किया ऐसा काम, पहुंचा अस्पताल

Mon, 05 Aug 2019 09:43 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली के संगम विहार इलाके में एक व्यक्ति ने पत्नी पर पेपर कटर से हमला कर घायल कर दिया। महिला को उसके दो बेटों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि पिता को घर में बंद कर दिया।

विज्ञापन


आरोपी ने पड़ोसी के मकान पर छलांग लगाकर भागने की कोशिश की, लेकिन छत पर गिरने की वजह से वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया और उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, घायल महिला की पहचान सरस्वती (55) के रूप में हुई। परिवार में पति शिव करण के अलावा तीन बेटे हैं। एक बेटा न्यू अशोक नगर इलाके में रहता है, जबकि दो बेटे संगम विहार जे-ब्लॉक स्थित मकान में अपने परिजनों के साथ रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में सरस्वती ने बताया कि गत 2 अगस्त को शिव करण शराब पीकर घर आया और पत्नी से झगड़ा करने लगा। दोनों बेटों ने अपनी मां को बचाया। उस रात सरस्वती अपने बेटे अशोक के कमरे में सोई।

शनिवार सुबह आरोपी ने सरस्वती पर पेपर कटर से उसके पेट और गर्दन पर हमला कर दिया। शोर सुनकर दोनों बेटे पहली मंजिल से भूतल पर पहुंचे और पिता को काबू कर मां को बत्रा अस्पताल में भर्ती कराया। पिता को घर में बंद कर दिया। आरोपी अपनी पत्नी पर शक करता है।

पुलिस अस्पताल पहुंचकर बेटों का बयान दर्ज कर रही थी कि इधर खुद को फंसता देख शिव करण ने पड़ोसी की छत पर छलांग लगा दी। पुलिस अस्पताल से शिव करण के घर पहुंची तो वह घायल अवस्था में गली में मौजूद था, जिसका पुलिस ने इलाज कराकर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें