रेलिगेयर एंटरप्राइजेज लिमिटेड (आरईएल) के पूर्व अध्यक्ष सुनील गोधवानी को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी साल 2020 में 800 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी से जुड़े एक मामले में हुई है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि गोधवानी को गिरफ्तार किया गया है। वह पहले से ही एक अन्य मामले में न्यायिक हिरासत में था। उसे प्रोडक्शन वारंट पर ले जाया गया और मौजूदा मामले में गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, आर्थिक अपराध शाखा ने 800 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में रेलिगेयर इंटरप्राइजेज लिमिटेड (आरईएल) के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक सुनील गोधवानी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक वर्ष 2020 में गोधवानी के खिलाफ शिकायत की गई थी।
गोधवानी पहले से ही रेलिगेयर फिनवेस्ट लिमिटेड (आरएफएल) में कथित हेराफेरी के मामले में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा में दर्ज एक मामले में न्यायिक हिरासत में है। संयुक्त पुलिस आयुक्त छाया शर्मा ने बताया कि गोधवानी पहले से ही हिरासत में था। 800 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में उसे मंगलवार को प्रोडक्शन वारंट पर लिया गया और पूछताछ में साक्ष्य मिलने पर गिरफ्तार कर लिया गया।