फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वोत्तर की महिला को 'कोरोना वायरस' कहकर उस पर पान थूकने वाला गिरफ्तार

Thu, 26 Mar 2020 05:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

मुखर्जी नगर इलाके में पूर्वोत्तर की महिला को कोरोना वायरस कहकर उस पर पान थूकने वाले शख्स को दिल्ली पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। इस शख्स की पहचान मॉडल टाउन निवासी गौरव वोहरा के रूप में हुई है। यह शख्स आनंद पर्बत स्थित कुकर निर्माण फैक्टरी में काम करता है। 

विज्ञापन


महिला ने रविवार को मुकदमा दर्ज करवाया था। उसका कहना था कि विजय नगर इलाके में एक स्कूटर सवार ने स्पीड कम की और उसके चेहरे पर पान थूक कर उसे कोरोना वायरस कहा। महिला की शिकायत पर मुखर्जी नगर थाने में केस दर्ज किया गया था। 

पुलिस ने विजय नगर इलाके के सीसीटीवी को खंगाला और सफेद स्कूटर की पहचान की। इसके बाद गौरव वोहरा को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसका स्कूटर भी बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें