फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनाः श्रीलंका से लौटी चिकित्सक बिना स्वास्थ्य जांच के देख रही थी मरीज

Thu, 26 Mar 2020 05:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोहना
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

कोरोना वायरस के खौफ के बीच चिकित्सक भी लापरवाही बरत रहे हैं। इसी बीच श्रीलंका से लौटी एक महिला चिकित्सक द्वारा बिना स्वास्थ्य जांच कराए ड्यूटी ज्वाइन करने का मामला सामने आया है। जानकारी लगते ही स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों ने उसे फोर्स लीव पर भेज दिया। विभाग अब उन लोगों की जानकारी जुटा रहा है, जो महिला चिकित्सक के संपर्क में आए हैं। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सोहना नागरिक अस्पताल में कार्यरत एक महिला चिकित्सक पिछले दिनों विभाग को बिना सूचित किए श्रीलंका की यात्रा पर गई थी। यात्रा से लौटने के बाद महिला ने बिना स्वास्थ्य जांच कराए ही अपनी ड्यूटी जॉइन कर ली और करीब एक सप्ताह से भी ज्यादा समय तक वह मरीजों का इलाज करती रही। 

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बुधवार को महिला चिकित्सक की विदेश यात्रा के बारे में पता चला तो उससे सख्ती से पूछताछ की गई। तब जाकर महिला ने बात स्वीकार की, जिसके बाद चिकित्सक को फटकार लगाते हुए 14 दिन के जबरन अवकाश पर भेज दिया गया। विभागीय सूत्रों के मुताबिक महिला चिकित्सक पलवल निवासी है और सोहना नागरिक अस्पताल में अनुबंध के आधार पर कार्यरत है। 
विज्ञापन


परिजनों को किया गया आइसोलेट 
पलवल स्वास्थ्य विभाग ने महिला चिकित्सक के साथ श्रीलंका की यात्रा पर गए परिजनों की जानकारी प्राप्त कर उनको पलवल स्थित घरों में ही आइसोलेट कर दिया है। कुछ दिन पहले ही सोहना निवासी एक दंपति घूमने के लिए मालदीव गए थे, वहां से लौटने के बाद 26 वर्षीय युवक व उसकी पत्नी की स्वास्थ्य जांच कराई गई। जिसमें कोरोना संक्रमण के कोई लक्षण नहीं मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें