फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विमान में बगल में बैठी महिला के सामने सहयात्री करने लगा अश्लील हरकत, गिरफ्तार

Sun, 18 Jun 2017 02:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
विमान में यात्रा के दौरान शनिवार को एक महिला के सामने अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। घटना हैदराबाद से दिल्ली आने वाली इंडिगो फ्लाइट की है। एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद आरोपी यात्री को पुलिस के हवाले कर दिया गया। 
विज्ञापन


आरोपी की पहचान रोहिणी निवासी रमेश चंद के रूप में हुई है। डोमेस्टिक थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ यौन उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

आरोपी यात्री को चेतावनी भी दी

पुलिस के मुताबिक हैदराबाद की रहने वाली महिला अकेली यात्रा कर रही थी। उसके बगल वाली सीट पर रमेश चंद बैठा हुआ था। आरोप है कि रमेश चंद अश्लील हरकत करने लगा।

महिला की नजर उसपर पड़ी और उसने क्रू मेंबर को जानकारी दी। एयरलाइंस कर्मियों ने महिला का सीट बदल दिया। साथ ही आरोपी यात्री को चेतावनी दी। एयरपोर्ट पहुंचने पर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें